सुपौल: सुपौल में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, प्रशासन अलर्ट
Supaul, Supaul | Apr 8, 2026 सुपौल जिले में LPG गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और जिला प्रशासन किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या जमाखोरी को रोकने के लिए लगातार सतर्क है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण ने बताया कि जिले की गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में 14,561 LPG सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है, जबकि आज 5,062 अतिरिक्त सिलेंडर मिलने की संभावना है।