रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शनिवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस सिविल कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चला रही है। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है। सुरक्षा को लेकर मुख्य प्रवेश द्वार को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया, जबकि अन्य गेटों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात