गंगधार झालावाड़
डग विधानसभा में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान शुरू!
झालावाड़ जिले के विश्वविख्यात नागेश्वर जैन तीर्थ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगामी पंचायत समिति चुनावों के लिए जनसंपर्क अभियान का आगाज किया।इस अवसर पर सुसनेर विधायक भेरूसिंह परिहार (बापू) नागेश्वर तीर्थ पहुंचे और भगवान श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।नगर अध्यक्ष सोनू जैन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक परिहार का भव्य स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बैठक में विधायक ने संगठन को मजबूत बनाने, घर-घर जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान किया।#Congress #DagAssembly #Jhalawar #Susner #BheruSinghParihar UnhelNageshwar RajasthanCongress JanSamparkAbhiyan PanchayatElection IncRajasthan