भूपालसागर: जाशमा स्कूल में अचानक गिरी छत की पट्टियां, बड़ा हादसा टला, जर्जर भवन ने बढ़ाई बच्चों की चिंता
हरीश चंद्र पालीवाल ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे बताया कि भूपालसागर क्षेत्र के जाशमा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूल भवन की छत की पट्टियां अचानक गिरने से अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जर्जर भवन का निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त हिस्से