झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं उलगुलान के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती शनिवार दोपहर 4 बजे तक श्रद्धा, उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति भवन (टाउन हॉल) में जिलास्तरीय समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।