भवानीपुर: सरकारी नर्सरी की जमीन पर प्रशासन सख्त, जांच पूरी होने तक सभी गतिविधियों पर रोक, एसडीओ ने किया स्थल निरीक्षण
भवानीपुर :- भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सरकारी नर्सरी की भूमि को लेकर उठे विवाद के बीच प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। भूमि की स्थिति स्पष्ट होने तक संबंधित स्थल पर किसी भी प्रकार की गतिविधि पर रोक लगा दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने बलदेव उच्च विद्यालय के पीछे स्थित नर्सरी परिसर का स्थल निरीक्षण किया।