सैदपुर: सैदपुर CHC व ब्लॉक के सामने अतिक्रमण के खिलाफ नगर पंचायत ने की बड़ी कार्रवाई, शेड और गुमटियों को हटाने के लिए नोटिस जारी
सैदपुर नगर पंचायत प्रशासन ने सड़क पटरी पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और विकास खंड कार्यालय के सामने सार्वजनिक पटरी पर अवैध रूप से टीनशेड और गुमटियां रखकर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया।