सलोन: सलोन कस्बा के प्राथमिक विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद शाखा की बैठक संपन्न, अहम विषयों पर हुई चर्चा
25:7:2026 को 12:30 दोपहर सलोन कस्बा के प्राथमिक विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद शाखा सलोन की बैठक का आयोजन किया गया। सलोन अध्यक्ष कृष्ण नारायण पांडेय ने बताया कि वर्ष 2006 से 2012 तक नेशनल इंक्रीमेंट का भुगतान संबंधित खातों में पहुंच चुका है। 2013 व 15 तक का कार्य प्रगति पर है। सभी शिक्षकों के हित में संगठन हमेशा हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।