कासगंज: सोरों क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने, ग्रामीणों को बताई केंद्र सरकार की विफलता
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं बृज जोन कोऑर्डिनेटर मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत ने लहरा, कादरवाड़ी व नगला हीरा गांवों में जनसंपर्क किया। औरतो केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से जनता परेशान है। किसानों ने खतौनी, केसीसी और खाद वितरण में भ्रष्टाचार व देरी की शिकायत की।