सूरजगढ़: सूरजगढ़ा नगर परिषद वार्ड संख्या 01 में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश शोभायात्रा
मंगलवार को सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड संख्या 01 चकमसकन मोहल्ले में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन मंदिर परिसर से भव्य कलश जल भरन शोभा यात्रा निकाली गई. पूर्वाह्न 10:30 बजे शोभायात्रा में 251 युवतियां सर पर कलश धारण कर आयोजन में अपनी भागीदारी निभाई. पटेलपुर पुल घाट में कलश में जल भर गया.