सिरोही: दिव्यांग की फरियाद सुनने कलेक्टर दफ्तर से बाहर आए, झाड़ोली में रास्ते पर अवैध निर्माण की शिकायत पर जांच का दिया आदेश
Sirohi, Sirohi | Jun 10, 2026 सिरोही जिला मुख्यालय पर एक संवेदनशील और मानवीय पहल देखने को मिली। 100 प्रतिशत दिव्यांग बुजुर्ग किसान की शिकायत सुनने के लिए जिला कलेक्टर रोहिताश सिंह तोमर स्वयं अपने कार्यालय से बाहर आकर उनसे मिले। झाड़ोली निवासी भगवानाराम पुत्र गणेशा गुरु ने खेत तक जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की शिकायत करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर ने मौके पर ही