सिराथू: महाकुंभ के दृष्टिगत कौशांबी-फतेहपुर बॉर्डर पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
प्रयागराज जिले में चल रहे महाकुंभ में देशभर से लोग इकट्ठा हो रहे हैं।हजारों की संख्या में प्रतिदिन वाहन कौशांबी होते हुए प्रयागराज जा रहे हैं।कौशांबी फतेहपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के दृष्टिगत पैरामिलिट्री फोर्स और सैनी पुलिस ने मिलकर चेकिंग अभियान रविवार रात चलाया है।कौशांबी फतेहपुर बॉर्डर पर एक सिविर कैंप भी लगाया गया है जो श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए है।