मानपुर: 42 डिग्री तापमान मे निकाली गई नारी शक्ति वंदन जागरूकता रैली,बच्चो को शामिल करने पर विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल
Manpur, Umaria | Apr 18, 2026 मानपुर नगर मे चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच निकाली गई "नारी शक्ति वंदन" जागरूकता रैली ने महिला बाल विकास विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।18 अप्रैल को आयोजित इस रैली मे महिलाओ के साथ बच्चों को भी शामिल किया गया था जबकि उस समय तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।जानकारी के बाद महिला बाल विकास अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए हैं।