अनूपपुर: कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर से जनगणना प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जिले में जनगणना कार्य के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जनगणना प्रचार रथ को कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा कि जनगणना देश के विकास एवं योजनाओं की आधारशिला है।इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर शासन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, पेयजल तैयार की जाती है।