शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने बालिका अपहरण एवं हत्या के मामले में वांछित आरोपी ऋतिक निवासी श्यामतगंज गौटिया को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में देर शाम आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी ने बताया कि वर्ष 2025 में बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।