मोतिहारी: मोतिहारी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
मोतिहारी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिले के कुढ़वा चैनपुर थाना अंतर्गत शर्मा चौक के पास से पुलिस ने एक बाइक को रोककर जांच किया। सत्यापन में उक्त बाईक चोरी का निकला। पुलिस ने मामले में अभियुक्त मोहम्मद रईस पिता शेख मजरूल हक साकिन मसौढ़ा थाना कुंडवाचैनपुर जिला पूर्वी चम्पारण को गिरफ्तार किया है।