ग्वालियर गिर्द: थाने के सामने छात्रा से दिनदहाड़े छेड़छाड़, ग्वालियर पुलिस ने 24 घंटे में तीनों शातिरों को दबोचा
ग्वालियर में दिनदहाड़े छात्रा से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश करने वाले तीनों दरिंदों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। ये वही सनसनीखेज मामला है जिसने महिला थाने के सामने हुई वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए थे। अब पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने राहत जरूर दी है, लेकिन इस घटना ने सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है।