ग्वालियर गिर्द: दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट जरूरी, पहले दिन अभियान में सैकड़ों चालान
यातायात पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब दोपहिया वाहन चालक के साथ ही पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट की अनिवार्यता शुरू की है।इसके तहत गुरुवार को ग्वालियर में सभी प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया और जो भी दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के मिला या पीछे बैठी सवारी बिना हेलमेट मिली उस पर चालान की कार्रवाई की गई.