ग्वालियर गिर्द: इनामी योगी गुर्जर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, पुलिसकर्मी घायल, तलाशी जारी
तिघरा इलाके में एक गर्भवती महिला का अपहरण करने वाले कल्ली और योगी गुर्जर गिरोह से बुधवार की रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गए. लेकिन आपसी गोलीबारी और भागदौड़ में हस्तिनापुर के दरोगा महावीर शर्मा घायल हो गए।उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा आरोपियों की तलाशजारी है