बिंदकी: चांदपुर पुलिस ने जुआं के फड़ पर दबिश देकर ₹42500 बरामद किए, 5 लोगों को किया गिरफ्तार, SP ने दिया ₹5000 का इनाम
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर पुलिस द्वारा जुआ के फड़ पर दबिश देकर 42500 नगद बरामद करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को दिन में करीब 2:00 बजे पांचो के खिलाफ सार्वजनिक जुआं अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई। इस मामले में फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस टीम को ₹5000 का नगद पुरस्कार देते हुए टीम की सराहना की है।