मिहींपुरवा: गिरिजापुरी के जुनैद का लेखा परीक्षा अधिकारी पद पर चयन, मुख्यमंत्री से मिला नियुक्ति पत्र, क्षेत्र में खुशी की लहर
तुजौली थाना क्षेत्र के सिंचाई कॉलोनी गिरिजापुरी निवासी जुनद का चयन लेखा परीक्षा अधिकारी पद पर हुआ है। लोक सेवा चयन अधीनस्थ बोर्ड द्वारा निकाली गई 530 पदों की भर्ती में उनका भी नाम शामिल रहा। सोमवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों उन्हें नियुक्ति पत्र मिला। इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।