केशकाल: केशकाल में बैठक कर सेजस स्कूल के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर भरी हुंकार, 20 जुलाई को जिला मुख्यालय में देंगे धरना
केशकाल के बाजार स्थल के पास शनिवार को केशकाल क्षेत्र के सेजस शिक्षकों एवं कर्मचारियों की बैठक का आयोजन संभाग के आदेशानुसार और कोंडागांव जिलाध्यक्ष के निर्देशन की किया गया।बैठक में केशकाल ब्लॉक,बड़ेराजपुर ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के शिक्षकगण मौजूद थे।सभी अपनी मांगों को लेकर 20 जुलाई को जिला मुख्यालय में सांकेतिक धरना देंगे।