बिंदकी: जलाला गांव में सूने घर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, बैटरी सहित हजारों रुपए की संपत्ति चोरी, पुलिस को दी गई सूचना
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत जलाला गांव में शुक्रवार तथा शनिवार की मध्य रात को अज्ञात चोरो ने हरिशंकर पासवान के सूने घर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर गैस सिलेंडर, चूल्हा तथा बैटरी सहित हजारों रुपए की संपत्ति चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह लगभग 6 बजे ग्रामीणों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा तो हड़कंप मच गया मामले की सूचना पुलिस को दी गई।