महाराजगंज: बछरावां में बिना संबंध ट्रैक्टर फाइनेंस में फोटो लगाने का आरोप, युवक ने फाइनेंसर और पुलिस पर उत्पीड़न का लगाया आरोप
27 मई बुधवार दोपहर 1 बजे स्थानीय थाने मे तैनात दरोगा पर रास्ते मे रोक कर मारपीट करने का पीड़ित ने लगाया आरोप। पीड़ित के मुताबिक बिना किसी संबंध के ट्रैक्टर फाइनेंस मे फोटो लगाकर युवक के साथ जबरन दबाव बनाया जा रहा है। दरोगा पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए थप्पड़ों से मारने का आरोप लगाया। थाने मे प्रार्थना पत्र देकर दरोगा पर कार्यवाही की मांग की गई ।