कुल्लू में 14 वर्षीय भुवनेश्वरी लापता, ढालपुर में आखिरी बार आई थी नजर
कुल्लू। जिला कुल्लू में 14 वर्षीय भुवनेश्वरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार बच्ची को आखिरी बार ढालपुर, कुल्लू में देखा गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
परिजनों ने स्थानीय लोगों, वाहन चालकों-परिचालकों और राहगीरों से अपील की है कि सफर के दौरान, बस स्टैंड, बाजारों और चौक-चौराहों पर बच्ची पर नजर रखें। यदि भुवनेश्वरी कहीं दिखाई देती है या उसके संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत परिजनों से संपर्क करने का आग्रह किया गया है।
गुमशुदा बच्ची का विवरण:
🔹 नाम: भुवनेश्वरी
🔹 उम्र: 14 वर्ष
🔹 आखिरी बार देखा गया: ढालपुर, कुल्लू
🔹 संपर्क नंबर: 62807-10788, 86268-06033
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि इस सूचना को WhatsApp ग्रुप और सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि बच्ची को जल्द से जल्द सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।
🙏 आपकी छोटी-सी मदद एक परिवार की बड़ी चिंता दूर करने में मददगार हो सकती है।
Kullu, Kullu | Sep 1, 2026