चूरू: सैनिक बस्ती में चूरू विधायक हरलाल सहारण ने की जनसुनवाई, कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने का लगाया आरोप
Churu, Churu | Sep 16, 2025 चूरू के सैनिक बस्ती में मंगलवार को चूरू विधायक हरलाल सहारण ने जनसुनवाई करते हुए आमजन के अभाव-अभियोग सुने। विधायक सहारण ने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिये अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर जरूरी निर्देश भी दिए। इस मौके पर ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सडक, ग्रामीण विकास, राजस्व संबंधित आदि मामलों को लेकर प्रार्थना पत्र दिए।