कटनी नगर: क्रिकेट सट्टे के खिलाफ पुलिस का अभियान, माधव नगर और कोतवाली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोतवाली और माधव नगर पुलिस की संयुक्त टीम में रविवार देर रात इस क्रिकेट सट्टे से जुड़े नेटवर्क को उखाड़ने में करारा प्रहार किया है और शहर में अलग-अलग स्थान में संचालित क्रिकेट सट्टे में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें 9 सटोरियों को पकड़ा गया है। इस संबंध में एसपी अभिनव विश्वकर्मा ने आज सोमवार दोपहर 2 बजे जानकारी दी। अलग-अलग स्थानों में दबिश दी गई थी।