हज़ारीबाग: खिरगांव स्थित बाकर गली में व्यक्ति की हत्या के विरोध में लोगों ने निकाली आक्रोश रैली, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की
हजारीबाग के खिरगांव स्थित बाकर गली में प्रभात कुमार का शव संदिग्ध हालात में मिला। हत्या की आशंका पर परिजनों व स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर आक्रोश जताया। रविवार को आक्रोश रैली निकाल दोषियों की गिरफ्तारी व फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की गई। झंडा चौक पर हत्यारे का पुतला दहन किया गया।