चांदपुर: चांदपुर में अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार के विरोध में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार, एसडीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन
बिजनौर के चांदपुर में 10 अप्रैल को अधिवक्ता गुलाब सिंह यादव के साथ कथित तौर पर हुए अभद्र व्यवहार को लेकर आज सोमवार सुबह 11:00 बजे चांदपुर तहसील के तमाम अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर दिया है। अधिवक्ताओं ने एसडीएम चांदपुर के खिलाफ तहसील प्रांगण में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की सिविल बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया