धौरहरा तहसील के गांव अभयपुर गांव निवासी किसान परिवार के बेटे ने यूपीएसई परीक्षा में पहले ही प्रयास में 418वीं रैंक हासिल की है। आकाश सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 418 रैंक प्राप्त कर आईपीएस अधिकारी बन गए। बेटे की सफलता पर परिवार समेत पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। जिलाधिकारी ने उन्हें और उनके माता पिता को दी शुभकामनाएं।