बटियागढ़: बटियागढ़ थाना के चैनपुरा पुल के पास ट्रक और आर्टिगा कार की टक्कर, 3 घायल, डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के चैनपुरा पुल के पास मंगलवार सुबह करीब 4 बजे ट्रक और आर्टिगा कार में टक्कर हो गई, घटना की सूचना पर नरसिंहगढ़ चौकी डायल 112 FRV 5- के स्टाफ द्वारा ततपरता दिखाते हुए मौके पर पँहुचे और दुर्घटना की शिकार कार सवार तीन घायलों को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल भेजा जंहा उनका उपचार किया गया,गौरतलब है कि हादसे में कार क्षतिग्रस्त हुई