महोबा: जिला अस्पताल परिसर में 28 सेकेंड में हुई बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
Mahoba, Mahoba | Jun 22, 2026 जिला अस्पताल परिसर में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। नैकानापुरा निवासी विजयशंकर इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड के पास अपनी बाइक खड़ी की थी। इसी दौरान एक शातिर चोर ने महज 28 सेकेंड में लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर ली। सोमवार सुबह 10:35 बजे हुई यह वारदात अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।