पीरटांड: मुफ़स्सिल पुलिस ने ईद को लेकर विधि व्यवस्था के लिए बरवाडीह पुलिस लाइन से डाडीडीह तक किया फ़्लैग मार्च।
मुफ़स्सिल पुलिस ने ईद को लेकर बरवाडीह पुलिस लाइन से डाडीडीह तक बुधवार शाम फ़्लैग मार्च किया। इस दौरान ईद त्योहार पर विधि व्यवस्था बहाल रखने की अपील की गई। पुलिस ने सभी को बेहतर माहौल में त्यौहार को मनाने का आह्वान किया। साथ ही गड़बड़ी करने वालों को चेतावनी भी दी।