पीरटांड: स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी के नेतृत्व में UMS छछंदो व रेशम केंद्र चैनपुर में किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी के नेतृत्व में शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, छछंदो और रेशम केंद्र, चैनपुर में एक कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम स्वीप के तहत मतदाता हेतु जन जागरूकता अभियान का लेकर किया गया। इस दौरान मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।