पीरटांड: भाकपा माले की ओर से महेशलुंडी में जन संपर्क अभियान चला कर पार्टी के लिए जुटाया गया सहयोग राशि।
भाकपा माले की ओर से शुक्रवार को महेशलुंडी में जन संपर्क अभियान चला कर पार्टी के लिए सहयोग राशि जुटाना गया। यहां अपने संबोधन में पार्टी नेता राजेश यादव ने कहा कि, भाजपा सरकार की नीतियों से देश की जनता परेशान हो चुकी है। खासकर मोदी सरकार को वोट देने वाले करोड़ों गरीब इस सरकार द्वारा थोपी गई महंगाई और बेरोजगारी की नीतियों से तबाही के कगार पर पहुंच चुके हैं।