मेहदावल: मेहदावल में निषाद पार्टी के नेताओं पर हुए हमले और हालिया मारपीट की घटनाओं के खिलाफ निकाली गई विरोध जुलूस
संतकबीरनगर जिले में निषाद पार्टी के नेताओं पर हुए हमले और हालिया मारपीट की घटनाओं को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार दिन में 11:00 बजे विरोध जुलूस निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। यह आक्रोश निषाद पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रभान निषाद और आकाश निषाद पर हुए हमले के बाद