बयाना: बयाना के अगावली में पेयजल संकट, महिलाएं डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी ला रही हैं
बयाना की ग्राम पंचायत सालाबाद के अगावली गांव में गहराते पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र सिंह कंसाना के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सोमवार को बयाना एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।