प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सोमवार सुबह 11 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान इंदिरा आवास, राशन कार्ड, पेंशन, जमीन विवाद सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े मामले सामने आए। मौके पर प्राप्त दो आवेदनों का तत्काल निष्पादन कर दिया गया, जिससे फरियादियों को त्वरित राहत मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी संभव कुमार सिंह ने की।