द्वारका: महावीर एन्क्लेव से द्वारका AATS पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे बदमाश को किया गिरफ्तार
द्वारका ज़िले की AATS पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को डाबड़ी के महावीर एन्क्लेव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम ललन कुमार उर्फ़ अभिषेक है जो डाबड़ी के महावीर एन्क्लेव का ही रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ साल 2016 में द्वारका नार्थ थाने में महिला से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज़ हुआ था जिसके चलते यह पुलिस की गिरफ्तारी से