फिरोज़ाबाद: गांव उजरई में पति और घरवाले गेहूं की फसल काटने गए, पत्नी ने घर में फांसी लगाकर किया सुसाइड
फ़िरोज़ाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव उजरई में तीन बच्चों की माँ रीना देवी ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। बताया जाता है पति और घर वाले गेंहू की फसल कटाने खेत पर गए थे। घर पर महिला अकेली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।