बरहट: शांतिपूर्ण तरीके से सरस्वती पूजा संपन्न कराने के लिए मलयपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
Barhat, Jamui | Jan 28, 2025 सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को मलयपुर थाना परिसर में सीओ मयंक अग्रवाल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। जिसकी जानकारी 8 बजे की लगभग दी गई। बैठक में थाना क्षेत्र के बुद्धिजीवी, गण्यमान्य लोग व जन प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में उपस्थित लोगों से सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आग्रह किया गया।