जिले के विभिन्न स्थानों सहित मंडला का नाम बदलने के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार शाम 6 बजे यातायात थाना के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंडला कलेक्टर, प्रभारी मंत्री, केबिनेट मंत्री संपतिया उइके, सांसद फग्गन सिंह का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मंडला का नाम बदलना जनभावनाओं के विरुद्ध है।