भदोही: मूसी स्टेडियम में भदोही जिला प्रशासन और कालीन निर्माता संघ के बीच हुए मैच में जिला प्रशासन ने दर्ज की जीत
भदोही जिले के स्पोर्ट स्टेडियम मूसी लाटपुर में रविवार को लगभग 2:00 बजे अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ और जिला प्रशासन के बीच मैत्री मैच हुआ। मैच के दौरान ग्राउंड पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने खिलाड़ियों से उनका परिचय प्राप्त किया और मैत्री मैच के लिए दोनों टीमों का हौसला अफजाई किया।