भदोही: भदोही कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से किया हमला व मोबाइल छीना
भदोही जिले के थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित युवक का आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर लाठी-डंडे से हमला किया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया।पीड़ित युवक ने थाने में दी गई शिकायत में बताया है कि वह 23 जनवरी को सुबह 9:30 बजे ओपी कार्पेट कंपनी से अपने घर जा रहा था। रास्ते में गंगापुर के पास कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया।