सरधना: पीरजाद गान के नासिर सैफी का ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर पद पर दिल्ली में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर, लोगों ने दी बधाई
सरधना नगर के मोहल्ला पीरजादा गान निवासी नासिर हुसैन सैफी ने अपने अथक परिश्रम, अडिग संकल्प और वर्षों की मेहनत के बल पर बड़ी सफलता हासिल की है। उनका चयन दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के पद पर हुआ है। यह चयन दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से हुआ।