हज़ारीबाग: हजारीबाग में 'नीर चौपाल' से जल संकट पर बड़ी पहल, हर प्रखंड में समाधान की कवायद तेज
हजारीबाग में बढ़ते पेयजल संकट के बीच प्रशासन ने “नीर चौपाल” के जरिए बड़ी पहल की है। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर सभी प्रखंडों में लोगों की समस्याएं सुनी गईं और चापानलों से लेकर टैंकर व्यवस्था तक का आकलन किया गया। खासकर पीवीटीजी क्षेत्रों में जल आपूर्ति सुनिश्चित करने और जल संरक्षण योजनाओं को तेजी से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि गर्मी में पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।