प्रतापगढ़: शराब के नशे में युवक ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया, गैस टंकी में आग लगाने की कोशिश से मचा हड़कंप
प्रतापगढ़ शहर के सुभाष चौक क्षेत्र में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक शराब के नशे में गैस सिलेंडर की टंकी निकालकर उसमें आग लगाने का प्रयास करने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को समय रहते रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलने पर युवक को सूरजपोल चौकी लाया गया, जहां देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़