जलालाबाद: जलालाबाद (शाहजहांपुर) के ग्राम नगरिया बुजुर्ग के ग्रामीणों ने जर्जर बिजली लाइन बदलवाने की मांग की
जलालाबाद (शाहजहांपुर)ग्राम नगरिया बुजुर्ग के ग्रामीणों ने जर्जर बिजली लाइन बदलवाने की मांग को लेकर उप जिला अधिकारी जलालाबाद को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि बंजारिया ट्रांसफार्मर से आला हजरत रोड होते हुए शाहजहांपुर रोड तक करीब 12 खंभों पर पतले और जर्जर तार लगे हैं, जिनमें बार-बार स्पार्किंग होने से तार टूट जाते हैं