बेतिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मंगलवार 28 दिसंबर को शाम करीब 4 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के सभी बैंक और एटीएम परिसरों में कड़ी निगरानी की जा रही है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैंक और एटीएम में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर पुलिस की नजर है।