कुम्भराज: राजस्थान बॉर्डर पर बांसाहेड़ा में पुलिस ने ₹5 लाख की स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
Kumbhraj, Guna | May 13, 2026 कुंभराज के मृगवास थाना पुलिस ने स्मैक तस्कर को पकड़ा है। 13 मई को थाना प्रभारी ने बताया, बीती रात सूचना पर राजस्थान के मानपुर से ₹5 लाख की 50.28 ग्राम स्मैक लेकर आ रहे तस्कर हरभजन मीना ग्राम जमोनिया जागीर जिला गुना को राजस्थान बॉर्डर बांसाहेड़ा गांव में अंडेरी नदी के पास गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त बाइक जप्त कर नेटवर्क की संबंधी पूछताछ जारी है।